ग्वालियर: करियावटी में लूट और जानलेवा हमला हुआ है। शराब के लिए पैसे न देने पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट की गई। वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
भितरवार पुलिस पर आरोपी पक्ष को बचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। जतरथी निवासी जंडेल सिंह (55) अपने बेटे, भाई और भतीजों के साथ खेत से लौट रहे थे, तभी जय बालाजी पेट्रोल पंप के पास विष्णु, हेमंत और संतोष परिहार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया।
आरोपियों ने शराब के लिए रुपये मांगे, लेकिन जब जंडेल सिंह ने इनकार किया तो उनकी जेब से 3500 रुपये छीन लिए और लाठी-लुहांगी से हमला कर दिया। बचाने आए जंडेल सिंह के बेटे कपिल, भाई शत्रुघ्न और भतीजे रोमल व रामनेरश को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भितरवार से ग्वालियर रेफर किया गया है।
