ट्रक ने बाइक सवारों को मारी

सिवनी: कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के सिवनी-मंडला मार्ग पर स्थित राइस मिल के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक शख्स घायल है। घटना सोमवार देर रात की है।दरअसल, राइस मिल में काम करने वाले दो कर्मचारी बाइक से कान्हीवाड़ा की तरफ जा रहे थे। मिल की तरफ मुड़ते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार साहिल खान की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और कान्हीवाड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना की जांच जारी है।

Next Post

दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म 25 अप्रैल को होगी रिलीज

Tue Mar 11 , 2025
ग्वालियर:दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म “20-20 दिल्ली” 25 अप्रैल को देश के 350 सिनेमाघर मे एक साथ रिलीज होगी। यह जानकारी निर्माता निर्देशक देवेंद्र मालवीय सहित फिल्म अभिनेता समर जय सिंह ने आईआईटीएम ग्वालियर में चल रहे दो दिवसीय शार्ट फिल्म फेस्टिवल के दौरान पत्रकारों को दी। उन्होंने इस फ़िल्म […]

You May Like

मनोरंजन