दमोह:कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में एसडीएम एवं मंडी प्रशासक सौरभ गंधर्व ने बुधवार को मंडी सचिव घनश्याम मुड़ा तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर कल हुई झमाझम बारिश से जिन किसानों का अनाज पानी में खराब हुआ, उसकी जानकारी एकत्रित की।
साथ ही मंडी विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने किसानों को खुले में ढेरी न लगाने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के बावजूद किसानों द्वारा खुले में ढेरी लगाई जा रही है, जबकि इस संबंध में मंडी में लगातार अनाउंस भी किया जा रहा है।
