सतना:सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी के जरिए एक महिला की प्रोफाइल फोटो पर अश£ील टिप्पणी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने सागर जिले के बीना में स्थित रिफाइनरी से दबोच लिया. आरोपी के विरुद्ध बीएनएस और आईटी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
जिले के नागौद थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद निवासी एक महिला द्वारा इस बात की शिकायत की गई थी कि उसकी इंस्टाग्राम फोफाइल फोटो पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश£ील टिप्पणी की गई है.
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा बीएलएस की धारा 78 और 66 सी के साथ ही आईटी एक्ट की धारा 67 ए के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना शुरु की गई. विवेचना के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला की प्रोफाइल फोटो पर अश£ील टिप्पणी की गई है. साइबर सेल की मदद से आरोपी की कुण्डली खंगालने के बाद पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि आरोपी मूल रुप से ग्राम उमरी नागौद का रहने वाला है और वर्तमान समय में सागर जिले में स्थित बीपीसीएल रिफाइनरी बीना में कार्यरत है. मामले की पुष्टि होते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया गया.
तीन मोबाइल जब्त
आरोपी को दबोचने के बाद जब पुलिस टीम ने पूछताछ शुरु की तो उसने घटना में अपननी संलिप्तता स्वीकार कर ली. वहीं आरोपी की स्वीकारोक्ति के बाद उसके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 3 मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया. पुलिस के अनुसा जब्त किए गए मोबाइल फोन सहित अन्य तथ्यों के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी द्वारा और कितनी बार इस तरह के कार्य किए जा चुके हैं. तकनीकी साक्ष्य सामने आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है
