ट्रेन में छूटा यात्री का बैग, जीआरपी ने सुरक्षित लौटाया

जबलपुर: ट्रेन नंबर 22191 ओवरनाइट एक्सप्रेस से 3 अक्टूबर को इंदौर से जबलपुर की यात्रा के दौरान यात्री स्वास्तिक शर्मा (24), पिता विमल कुमार शर्मा, निवासी कटरा बाजार, मैहर का पिठ्ठू बैग ट्रेन में छूट गया था। बैग में एचपी कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल, शैक्षणिक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, मेट्रो पास, कॉलेज आईडी और 1200 रुपए नकद सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री रखी थी। सूचना मिलते ही जीआरपी जबलपुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैग बरामद कर लिया।

पूरी सामग्री के साथ यात्री को सौंपा बैग

जीआरपी ने बैग में रखी समस्त सामग्री सुरक्षित मिलने के बाद यात्री को थाने बुलाकर उसका सामान सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में सउनि गोपाल सिंह राजपूत और आरक्षक नवीन शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैग वापस मिलने पर यात्री ने जीआरपी की तत्परता और कार्रवाई के लिए आभार जताया।

Next Post

विद्यार्थियों को खिलाई कृमिनाशक दवा

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर: शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर में स्वास्थ्य विभाग जबलपुर की ओर से विद्यार्थियों को कृमिनाशक गोली का सेवन कराया गया। करमेता वार्ड 73 के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मध्यान्ह भोजन के बाद निर्धारित स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दवा खिलाई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सिंदे एवं आशा […]

You May Like