विद्यार्थियों को खिलाई कृमिनाशक दवा

जबलपुर: शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर में स्वास्थ्य विभाग जबलपुर की ओर से विद्यार्थियों को कृमिनाशक गोली का सेवन कराया गया। करमेता वार्ड 73 के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मध्यान्ह भोजन के बाद निर्धारित स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दवा खिलाई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की एएनएम सिंदे एवं आशा कार्यकर्ता ऊषा शर्मा ने बच्चों को कृमिनाशक गोली का सेवन कराया।

कार्यक्रम में शंकर चमन नगर वार्ड 73 की बसाहट के विशेष सहयोगी लक्ष्मी नारायण श्रीवास्तव उर्फ कल्लू, वार्ड पार्षद 73 करमेता तथा विद्यार्थियों के अभिभावक संतलाल विश्वकर्मा उर्फ बादशाह मौजूद रहे। कार्यक्रम में शाला प्रभारी सह शिक्षक संजय चौबे के साथ शिक्षिकाएं श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती प्रीति बर्मन एवं श्रीमती विनीता चौबे उपस्थित रहीं और आयोजन में सहयोग किया। शाला प्रबंधन समिति, शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर के सहयोग से आयोजित अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ रखने के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।

Next Post

सौसर के बाजार चौक में अस्थाई दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Wed Oct 7 , 2026
सौसर: शहर के बाजार चौक में आंगनवाड़ी केंद्र के बाजू में स्थित एक अस्थाई दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा पूरा सामान जलकर पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। बताया गया आग में बाजू में […]

You May Like