सौसर: शहर के बाजार चौक में आंगनवाड़ी केंद्र के बाजू में स्थित एक अस्थाई दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा पूरा सामान जलकर पूरी तरह राख में तब्दील हो गया। बताया गया आग में बाजू में स्थित राजा सुरजुसे का ठेला भी चपेट में आ गया।इस हादसे में दुकानदार को लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस दुकान का संचालन चंदू कुराड़े नामक युवक करता था। आग किस वजह से लगी, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखी समस्त सामग्री जलकर स्वाहा हो चुकी थी। पीड़ित व्यवसायी ने प्रशासन से नुकसान के आंकलन और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।
Next Post
कंपू ईदगाह पर अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर तनाव, पुलिस सतर्क
Wed Oct 7 , 2026
ग्वालियर: हिन्दू रक्षा दल की ओर से कंपू ईदगाह पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कई सारे सनातनी कार्यकर्ता एकत्र हो गए, जिसको लेकर प्रशासन पूरी ताकत से एक्टिव हुआ है। कंपू पर चारों तरफ से बेरिकेटिंग कर हिन्दू रक्षा दल को कंपू जाने से रास्ते में ही […]

You May Like
-
8 months ago
फरारी के दौरान कुख्यात बदमाश ने चलाई गोली