कुख्यात बदमाशों ने दो घरों में की बमबाजी, पथराव

 

छात्र को धमकाया, एफआईआर

 

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत सांई कॉलोनी खैरी में कुख्यात बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए दहशत फैलाने दो घरों में बमबाजी की। इसके साथ पथराव भी किया। इस दौरान एक छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आयुष सिंह चंदेल निवासी सांई कॉलोनी खैरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सौरभ सेन, प्रिंस केवट, उदय पाण्डेय और अकिंत थापा ने उसके घर पर सुअर मार बम फेंके। पडोस में रहने वाले मोहित सिंह राजपूत, राकेश श्रीवास्तव के घर पर भी उन्होंने पत्थर फेंकने के साथ सुअरमार बम चलाये। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अधारताल थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि आरोपित थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश है जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Next Post

पुल से छलांग लगाने पहुंचे युवक की धुनाई

Fri Mar 21 , 2025
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल जबलपुर। तिलवारा पुल पर पर हाईबोल्टेज ड्रामा हुआ। एक युवक आत्महत्या करने इरादे से पुल की रेलिंग पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। राहगीरों ने उसे समय रहते रोक लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे […]

You May Like