
भोपाल। कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया।
मंत्री वर्मा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।
संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा और कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
