वार्ड 11 में क्षतिग्रस्त पुलिया बनी हादसों का कारण

पलेरा: नगर परिषद की वार्ड क्रमांक 11 में अल्लादीन के मकान के पास मुख्य मार्ग पर बनी पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा मरम्मत कार्य न कराए जाने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। पुलिया के बीचों-बीच बने बड़े गड्ढे के कारण सीसी सड़क मार्ग पर विशेषकर रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों एवं वार्ड पार्षद द्वारा इस समस्या को लेकर नगर परिषद अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब तत्काल पुलिया निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की गई है।

Next Post

स्वास्थ्य विभाग की फाइलों में अटकी हड्डी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति, मरीजों की परेशानी बढ़ी

Tue Dec 30 , 2025
सारंगपुर: नगरवासियों को हड्डी रोग विशेषज्ञ की सुविधा दिलाने के लिए राज्यमंत्री गौतम टेटवाल की पहल पर सिविल अस्पताल में डॉक्टर की पोस्टिंग तो कर दी गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की प्रक्रियाओं में उलझकर उनकी औपचारिक नियुक्ति अब तक अटकी हुई है। नतीजतन पिछले एक माह से सेवाएं दे रहे […]

You May Like