गुंडे बदमाशों की धरपकड़ करने 592 का फोर्स सड़कों पर उतरा

कांबिंग गश्त में 365 वारंट, 54 शराब तस्कर पकड़ाए

जबलपुर: गुंडे बदमाशों की धरपकड़ करने 592 का फोर्स बीती रात सड़कों पर उतरा। ‌ शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गस्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 132 गैरम्यादी वारिटयों एवं 145 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए 88 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। इसी प्रकार अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देते हुये 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर 52 लीटर कच्ची, 504 पाव देशी,विदेशी शराब जप्त की गयी है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा रात्रि 10 बजे से कांबिंग गश्त कराई गई। कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग 592 अधिकारी एवं कर्मचारियों की 81 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। कांबिंग गश्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात/अपराध) श्रीमति सोनाली दुबे, समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों, उप पुलिस अधीक्षक, एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन में की गयी।
संदेहियों से पूछताछ, वाहनों की चेकिंग
इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

Next Post

श्री सनातन धर्म मंदिर में गुड़ी पड़वा, नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र महोत्सव शुरू

Sun Mar 30 , 2025
ग्वालियर: श्री सनातनधर्म मंदिर में नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा एवं नवरात्र महोत्सव आज रविवार को मनाया जा रहा है। रविवार को सूर्योदय वेला में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर दीपदान किया। परिसर में विराजमान मां कैलादेवी मंदिर में प्रातः 9:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार […]

You May Like