लावारिस कार जब्त कर थाने ले गई पुलिस, मिले हथियार

जबलपुर: मदनमहल पुलिस कालीमठ रोड दास बिल्डिंग के पास खड़ी एक लावारिस कार को क्रेन के जरिए उठाकर थाने ले गई जहां खोजबीन की गई तो कार के अंदर हथियार रखे हुए थे। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार मालिक की पतासाजी शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक 112 डायल को सूचना मिली कि दास बिल्डिंग के पास कालीमठ रोड पर सफेद रंग की कार क्रमाक एमपी 09 बीडी 6991 खड़ी है।

उसमें कुछ हथियार रखे हुये है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार लाकॅ स्थिति में खड़ी होने से ट्रेफिक मोबाईल गढ़ा के सहयोग से क्रेन के द्वारा कार को थाने लगाया गया। जब कार के दरवाजे पर लगे कांच से पुलिस ने देखा तो कार के अंदर रखी दो तलवारें दिखी। जिसके बाद पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

अंतरिक्ष में नए भारत का परचम, LVM3-M6 से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 का सफल प्रक्षेपण

Wed Dec 24 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए इसरो की ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में नए भारत का परचम लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। इसरो ने LVM3-M6 रॉकेट के माध्यम से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 स्पेसक्राफ्ट का सफल प्रक्षेपण […]

You May Like