छतरपुर में 20 वर्षीय युवक का अपहरण, 6 घंटे बंधक बनाकर मारपीट

छतरपुर। 20 वर्षीय युवक के अपहरण और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित, जोबागेश्वर धाम सरकार क्षेत्र का निवासी बताया गया है, ने आरोप लगाया है कि दो युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर करीब छह घंटे तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।

पीड़ित के अनुसार वह मंगलवार को अपनी मां के साथ होली के लिए कपड़े खरीदने पैसे लेकर छतरपुर आया था। पन्ना नाके पर पहुंचते ही दो युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और काली माता मंदिर के पास ले गए। आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे से शाम 6 बजे तक उसके साथ मारपीट की गई।

युवक का कहना है कि आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकाया, मारपीट का वीडियो बनाया और हथियारों के साथ तस्वीरें खींचीं। उससे जबरन बयान दिलवाए गए और शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

देर शाम परिजनों को युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। इसके बाद मामला सिटी कोतवाली पुलिस छतरपुर में दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपियों प्रशांत कुशवाहा और डीपी ठाकुर के खिलाफ बीएनइस की धारा 296, 115(2) व 3(5) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

टोरंटो, फ्रैंकफर्ट, पेरिस के लिये अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करेगी एयर इंडिया

Wed Mar 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 मार्च (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया मौजूदा परिस्थितियों में बढ़ी मांग को देखते हुए 05 मार्च से 11 मार्च के बीच टोरंटो (कनाडा), फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) और पेरिस (फ्रांस) के लिए अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि वह 05 […]

You May Like