जर्जर भवन का छज्जा गिरने से फूल व्यापारी की मौत

रीवा, रीवा में बुधवार की रात से लगातार मुसलाधार बरिश हो रही है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोठी कम्पाउंड स्थित फूल मंडी में देर रात बारिश के चलते अमरा कोठी का जर्जर छज्जा अचानक गिर गया. जिसकी चपेट में आने से एक फूल विके्रता राकेश उपाध्याय उर्फ लाली की मौत हो गई. जेसीबी की मदद से मलवे से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी.

जानकारी के मुताबिक बहुरीबांध निवासी राकेश उपाध्याय फूल मंडी में शगुन फ्लावर नाम से फूल की दुकान चलाते थे. रात में बारिश के दौरान अमरा कोठी का जर्जर छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में राकेश आ गये और मलवे में दबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी की मदद से युवक को बाहर निकाल और अस्पताल भेजा गया. जहा डाक्टरो ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया. दोपहर शव लेकर परिजन एवं फूल व्यापारी कोठी कम्पाउंड चौराहे में पहुंचे और शव रखकर जाम लगा दिया. मौके पर सीएसपी रितु उपाध्याय एवं हुजूर तहसीलदार अनुपम पाण्डेय पहुंचे और समझाइश दी, तब जाकर परिजन माने. दरअसल परिजनों की मांग थी कि पूर्व सूचना के बाद भी जर्जर भवन को नही गिराया गया था जिसके कारण यह हादसा हुआ और आर्थिक सहायता राशि की मांग की गई. आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ.

Next Post

48 घंटे में मादक पदार्थ तस्करी के 2 मामले, 5 आरोपी गिरफ्तार, 117.54 किलो डोडाचूरा जब्त

Thu Aug 20 , 2026
मनासा। प्रदेश को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मनासा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को […]

You May Like