सटोरिया सतीश सनपाल के हलफनामें सत्यापन के लिये मोहलत

जबलपुर: आईपीएल में सट्टा खिलाने के आरोप में फंसे सतीश सनपाल ने दुबई में भारतीय दूतावास से सत्यापन करवा कर हाईकोर्ट में अपना वकालतनामा पेश किया है। सरकार ने उक्त हलफनामें का सत्यापन कराने मोहलत मांगी। जस्टिस बीपी शर्मा की एकलपीठ ने सरकार को मोहलत देते हुए अगली सुनवाई 13 मई को निर्धारित की है।मूलत: जबलपुर के रहने वाले सतीश सनपाल के खिलाफ आईपीएल में सट्टा खिलाने के आरोप में ओमती सहित अन्य थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

फिलहाल दुबई में रहने के कारण सतीश की ओर से पॉवर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से उक्त प्रकरणों को निरस्त कराने हाईकोर्ट में पांच याचिकाएं दायर की गई। पिछली सुनवाई के दौरान सरकार ने आपत्ति उठाई थी कि पॉवर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से आपराधिक प्रकरण को निरस्त कराने याचिका दायर नहीं की जा सकती। सतीश की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ ने बताया कि उनके मुवक्किल ने दुबई में भारतीय दूतावास से वेरिफाई करवाकर हलफनामा भेजा है। यह दलील भी दी गई कि आवेदक पर उक्त आरोप 2022 में लगे हैं, जबकि वह पिछले छह सालों से दुबई में रह रहा है।

Next Post

शादी का डिजिटल कार्ड खोलते ही किसान का खाता हुआ खाली, ठग ने उड़ाए 2.58 लाख

Sun Apr 26 , 2026
जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत सिलुआ में एक किसान को व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड खोलना भारी पड़ गया। ठग ने किसान के बैंक खाते में सेंध लगाकर किस्तों में कुल 2,58,191 रुपये पार कर दिए।पुलिस ने बताया कि सिलुआ निवासी संदीप कुमार साहू (38) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके […]

You May Like