भाई ने भाई पर चलाई गोली, दोस्त को लगी, हालत गंभीर

ग्वालियर: महाराजपुरा थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने गुस्से में आकर दूसरे पर गोली चला दी. हालांकि गोली अपने निशाने से चूक गई और वहां मौजूद उसके दोस्त को जा लगी. घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह वारदात डीडी नगर, महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है. बहोड़ापुर आनंद नगर निवासी अभिषेक यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त रॉबिन शर्मा के साथ अपने परिचित रोहित गुर्जर से मिलने गए थे.

जब वे वहां पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि रोहित और उसके भाई मोहित उर्फ छोटू गुर्जर के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था. दोनों एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे और माहौल तनावपूर्ण था. गुस्से में भरे मोहित ने अचानक अपनी थार गाड़ी से बंदूक निकाली और अपने भाई रोहित पर फायर कर दिया. रोहित ने किसी तरह अपनी जान बचा ली. रोहित ने जैसे ही भागने की कोशिश की, मोहित ने बंदूक का रुख अभिषेक और उसके दोस्त रॉबिन शर्मा की ओर कर दिया और फायर कर दिया. गोली रॉबिन के गाल पर लगी और निकल गई. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई.

Next Post

पैर धुलवाकर उसका गंदा पानी पीने के मजबूर करने वाले पांच आरोपियों पर लगाया गया एनएसए

Thu Oct 16 , 2025
जबलपुर:दमोह जिले के ग्राम सतरिया में मंदिर के अंदर ओबीसी वर्ग के युवक से पैर धुलवाकर गंदा पानी पीने के मजबूर करने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। सरकार के द्वारा उक्त जानकारी हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस ए के सिंह […]

You May Like