सड़क दुर्घटना में पिता, पुत्र और बेटी गंभीर रूप से घायल

मंडला। जबलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में शनिवार की सुबह थाना बीजाडांडी अंतर्गत ग्राम मोईयानाला के समीप एक मोड़ पर हुए सड़क हादसे में पिता, पुत्र और बेटी बुरी तरह घायल हो गए। घटना में पिता और बेटी करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरे, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बीजाडांडी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य भेजा गया। जहां चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल रैफर कर दिया। वहीं सुनील मरावी पिता चेतराम मरावी का उपचार बीजाडांडी में चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8 बजे मंडला से जबलपुर की ओर जा रही एक कार क्रमांक यूपी 32 जीएस 7610 ने विपरीत दिशा से समनापुर से बीजाडांडी की ओर आ रही बाइक क्रमांक एमपी 20 एनटी 4774 को गलत दिशा में आकर सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला पहिया कार में फंस गया और बाइक सवार चेतराम मरावी 50 वर्ष और उनकी बेटी बबली मरावी 26 वर्ष लगभग 40 फीट गहरी खाई में नीचे जा गिरे। वहीं सुनील मरावी पिता चेतराम मरावी 30 वर्ष भी घायल हुए। जिसका उपचार बीजाडांडी सीएचसी में किया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Next Post

आबकारी की बड़ी कार्रवाई, फ्लैट से 3 लाख की अवैध शराब जब्त

Sat May 24 , 2025
  फ्लैट में छिपाकर रखी थी अंग्रेजी शराब और बीयर की पेटियां, एक गिरफ्तार, दो फरार नव भारत न्यूज इंदौर. आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को तीन लाख रुपए की शराब जब्त की है. विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर […]

You May Like

मनोरंजन