तीसरे दिन मिली बीहर नदी में डूबे युवक की लाश, कटकी बरहा के पास देखा ग्रामीणों ने

रीवा। जिले के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशहा निवासी अनुपम मिश्रा 38 वर्ष तीन दिन पूर्व बिहर नदी में डूब गया था।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा था और युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा था, इसी बीच घटना के तीसरे दिन आज युवक का शव सगरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटकी बारहा के समीप मिला है,

बता दे बीते बुधवार को चार युवक बिहर नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान उनमें से एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अपने साथी को संकट में देख अनुपम मिश्रा ने बिना किसी परवाह के उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि बचाव के प्रयास के दौरान अनुपम स्वयं भी नदी की गहराई में समा गए और लापता हो गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे थे। साथ ही पुलिस, प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन की जा रही थी।

लेकिन दो दिनों तक अनुपम मिश्रा का कोई पता नहीं चल सका था, इसी बीच आज सुबह ग्रामीणों ने अनुपम का शव ग्राम कटकी बरहा के समीप बीहर नदी में देखा

जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदत से शव को बाहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया,

Next Post

बैकुंठपुर कस्बे में कुएं में मिली युवक की लाश, बीती शाम घर से निकला था मृतक घटना का कारण अज्ञात

Fri Jun 12 , 2026
रीवा जिले के बैकुंठपुर कस्बा स्थित वार्ड क्रमांक 14 में आज सुबह एक अज्ञात युवक का शव पुराने कुएं के अंदर पड़ा देखा गया जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से युवक के शव को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए सिरमौर अस्पताल […]

You May Like