
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी औद्योगिक दीप बलियरी से पिछले इन दिनों अमोनिया नाईट्रेट गैस के लीकेज से बैढ़न के गनियारी के रहवासी परेशान हो रहे है। गैस की यह लीकेज पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रही है। आज शुक्रवार की शाम से गैस की दुर्गंध ज्यादा होने से लोगों के सिर चकराने लगे हैं। हालांकि इस मामले में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अमला बेसूध है।
दरअसल औद्योगिक दीप बलियरी से आये दिन गैस लीकेज की समस्या बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से रूक-रूक कर अमोनिया नाईट्रेट गैस लीकेज हो रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नही हो पाई है कि अमोनिया नाईट्रेट गैस ही है या कोई अन्य पदार्थ की गैस है, लेकिन आज शुक्रवार की शाम से लीकेज गैस ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। आलम यह है कि शाम के वक्त बलियरी के साथ-साथ गनियारी इलाके में इसका प्रभाव व्यापक रूप से देखना पड़ा है। यहां के लोगों का जहां गैस के दुर्गंध से सिर चढ़ने लगा है, वही लोग नाक में कपड़े लगाने के लिए मजबूर हैं और सिर चकराने के साथ-साथ सांस लेने में भी लोगों को दिक्कते हो रही हैं। रहवासियों का आरोप है कि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अमला पूरी तरह से बेसूध बना हुआ है। वहीं ऐसे औद्योगिक कंपनियों पर मेहरवानी ज्यादा दिखती है। क्षेत्रीय जनों ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।
