रंगभूमि परिवार ने शहीद सैलानियों को दी स्वरांजलि

ग्वालियर: जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकियों द्वारा टूरिस्टों की निर्मम हत्या पर रंगभूमि परिवार द्वारा उनके चरणों में स्वरांजली एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल द्वारा दो शब्द दिवंगत सैलानियों के लिए प्रस्तुत किए गए। उसके बाद स्वरांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए गीत गाया गया…इतनी शक्ति हमें देना दाता।

इसके गायक थे अमित राजोरिया सुनैना, चंदेल तनु राठौर, सारिका ओझा। शाम को ग़ज़ल कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यम पाठक ने की। सत्यम पाठक ने गजल सुनाई…मुझे तुम नजर से गिरा तो रहे हो. दूसरी गजल थी दिल ना मिलते। तीसरी गजल शोला था,जल बुझा हूं.चौथी गजल दीवारों से बातें करना.

इसके बाद सरिता सोनी ने दो गजलें सुनाई, आंख से आंख मिला और आज जाने की जिद ना करो। मेंहदी हसन, चंदन दास, फरीदा खानम और चित्रा सिंह की गजलें गाई गई। कार्यक्रम में संगतकार गिटार शिव कुमार शर्मा, तबला पर मनीष शर्मा एवं पुनीत द्विवेदी थे।कार्यक्रम का संचालन सुनैना चंदेल ने किया।

Next Post

सांई बाबा नगर सेक्टर ‘ए’ में पानी का टैंकर आठ दिन में एक बार आ रहा

Sun Apr 27 , 2025
इंदौर:फूटी कोठी क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक 85 के सांई बाबा नगर सेक्टर ‘ए’ में पानी को लेकर बड़ी समस्या देखने को मिली है. इस क्षेत्र में पानी को लेकर काफी किल्लत बनी हुई है. लोगों को दूसरे क्षेत्रों में जाकर पानी लाना पड़ता है या फिर निजी पानी […]

You May Like

मनोरंजन