विद्युत समस्याओं का शिविर में निराकरण

सीहोर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. महाप्रबंधक पूनम तुमराम ने बताया अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है. ग्राम सुलखेड़ी, रासलाखेड़ी, हिन्नौती, बिछिया, पड़ीयाला, एवं आष्टा संभाग अंतर्गत ग्राम बलाखेड़ा में शिविर लगाए गए और नागरिकों की बिजली संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया. अभियान के अंतर्गत शनिवार को आष्टा संभाग अंतर्गत कुण्डियानाथु, भीलखेड़ी, कल्यानपुरा, धनाना, गुराडिय़ारूपचंद, पउखेड़ी, आष्टा शहर वार्ड नं. 12. छापर में शिविर लगाए जाएंगे.

Next Post

इंदौर में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत

Sat Jul 11 , 2026
इंदौर:शहर में बिजली आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय और निर्बाध बनाने के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी शहर के सबसे पुराने 132 केवी चंबल ग्रिड से जुड़े 16 उच्चदाब (33 केवी) फीडरों की कनेक्टिविटी भूमिगत केबल के माध्यम से मजबूत कर रही है. […]

You May Like