इंदौर में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत

इंदौर:शहर में बिजली आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय और निर्बाध बनाने के लिए मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी शहर के सबसे पुराने 132 केवी चंबल ग्रिड से जुड़े 16 उच्चदाब (33 केवी) फीडरों की कनेक्टिविटी भूमिगत केबल के माध्यम से मजबूत कर रही है. इस परियोजना के पूरा होने से शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा और तकनीकी शिकायतों में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है.

कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर उच्च गुणवत्ता की 33 केवी भूमिगत केबल बिछाई जा रही हैं. इन केबलों के जरिए उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य संभाग के 16 स्थानों पर स्थित 33/11 केवी ग्रिडों को आपस में जोड़ा जाएगा. इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि तेज हवा या किसी एक फीडर में तकनीकी खराबी आने पर अन्य फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी.

साथ ही परियोजना में पर्याप्त स्टैंडबाय व्यवस्था भी विकसित की जा रही है. यदि किसी 33 केवी केबल में खराबी आती है, तो वैकल्पिक केबल से कुछ ही समय में बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी. बिजली कंपनी का मानना है कि इस नई व्यवस्था से शहर की विद्युत वितरण प्रणाली अधिक सुरक्षित, भरोसेमंद और तकनीकी रूप से मजबूत बनेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा.

Next Post

‘स्प्लिट्सविला’ से मिली पहचान, ‘बिग बॉस’ ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर

Sat Jul 11 , 2026
पारस छाबड़ा ने 2012 में स्प्लिट्सविला 5 जीतकर मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स, रियलिटी शोज और बिग बॉस 13 में हिस्सा लेकर लोकप्रियता हासिल की। टीवी एक्टर पारस छाबड़ा ने एमटीवी के लोकप्रिय शो ‘स्प्लिट्सविला 5’ से अपने करियर की शुरुआत की। आज वह टीवी, […]

You May Like