वीरों की याद में सजेगा जंबूरी मैदान: जनजातीय योद्धाओं और क्रांतिवीरों के सम्मान में निकलेगी विशाल शौर्य यात्रा

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान में 28 अप्रैल को क्रांतिवीर राजाओं एवं जनजातीय योद्धाओं के स्मरण में भव्य शौर्य यात्रा आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को लेकर अखिल भारतीय लोधा-लोधी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह लोधी और मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में विस्तृत जानकारी दी।

पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इतिहास में उपेक्षित रहे क्रांतिवीर राजाओं और जनजातीय वीर योद्धाओं के योगदान को सम्मान देने और नई पीढ़ी को उनके बलिदान से परिचित कराने के उद्देश्य से यह महापर्व आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन समाज में गौरव और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करेगा।

आयोजकों के अनुसार, शौर्य यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में वीर योद्धाओं के जीवन और उनके संघर्षों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

Sat Apr 25 , 2026
नयी दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के […]

You May Like