दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

नयी दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद अक्षर पटेल ने कहा गर्मी बहुत है, इसलिए हम एक अच्छा स्कोर बनाकर उसका बचाव करना चाहेंगे। पिच धीमी हो जाएगी। सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम अहम मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं। हम छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान ने श्रेयस अय्यर ने कहा हमारे खिलाड़ियों ने शानदार तैयारी की है। काफी तेज गर्मी है, लेकिन कोई शिकायत नहीं है। हम चाहते भी हैं कि हालात ऐसे ही रहें। हमें लगातार कड़ी ट्रेनिंग करनी है और हर दिन बेहतर बनना है। खेल का मज़ा लेते रहना ज़रूरी है। मैं पहले गेंदबाज़ी ही करता। अक्षर के साथ थोड़ी बात हुई थी, उन्होंने कहा कि वो बल्लेबाजी करेंगे। टॉस अधिक मायने नहीं रखता। टीम में कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार।

पंजाब किंग्स (विकेटकीपर): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियंश आर्या, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

Next Post

माली: बमको में भारी गोलाबारी और विस्फोट; सशस्त्र समूहों ने राजधानी सहित कई शहरों पर किया हमला

Sat Apr 25 , 2026
बमको, 25 अप्रैल (वार्ता) अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमको और देश के कई अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह सशस्त्र समूहों ने समन्वित हमले किए। बमको-सेनो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित सेनो सैन्य शिविर और काटी स्थित सैन्य ठिकाने के पास भारी गोलाबारी और विस्फोटों की खबरें मिली हैं। […]

You May Like