ढेकी में छ: घंटे चला था चक्काजाम

सिंगरौली । ढेकी गांव में साइकिल सवार एक प्रौढ़ व्यक्ति को मोटरसाइकिल के चालक ने टक्कर मार दिया था, जहां साइकिल सवार व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। यह घटना खुटार पुलिस चौकी के ढेकी गांव की है। वहीं इस घटना के बाद ढेकी में ही शव को रख ग्रामीण चक्काजाम शुरू कर दिये थे। एक ओर जहां आरोप है और चर्चाएं हैं कि सचिव सितुलखुर्द ने चक्काजाम कराने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसका वीडियों भी वायरल हो रहा है। हालांकि सचिव शिवकुमार सिंह को चेक डेम निर्माण के अनियमितता में सीईओ जिला पंचायत ने गुरूवार को निलंबित कर दिया है।

दरअसल ढेकी निवासी राजकपूर बिन्द पिता रामशुभग बिन्द उम्र 42 वर्ष साइकिल से जा रहा था कि गुरूवार की सुबह एक मोटरसाइकि चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। उपचार के दौरान प्रौढ़ व्यक्ति की मौत हो गई थी। गुस्साए मृतक के परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया था। करीब छ: घंटे तक चक्काजाम चलता रहा। इस बीच आरोप है कि सितुलखुर्द पंचायत के सचिव घटनास्थल पर पहुंच धरने पर बैठ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। नारेबाजी में यहां तक कहा जा रहा था कि खून के बदले खून चाहिए और इंसाफ चाहिए। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि पुलिस के समझाइस के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ था। हालांकि इस दौरान एसडीएम तहसीलदार धरना स्थल पर नही पहुंचे थे। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अब निलंबित पंचायत सचिव की मुश्किले और बढ़ सकती है। अब मामला पुलिस के पाले में है। चर्चा है कि यदि सड़क बाधित करने के मामले को पुलिस संज्ञान के साथ-साथ गंभीरता से लिया तो अपराध भी पंजीबद्ध हो सकता है।

Next Post

प्रणामी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri Sep 4 , 2026
सिंगरौली । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिंगरौली जिले के दुधमनिया स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर सत्संग नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने लगी। म.प्र. के विभिन्न जिलों के साथ उ.प्र. से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर […]

You May Like