प्रणामी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

सिंगरौली । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सिंगरौली जिले के दुधमनिया स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर सत्संग नगर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने लगी। म.प्र. के विभिन्न जिलों के साथ उ.प्र. से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और राधा रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। सड़क से लेकर मंदिर परिसर तक हर तरफ भक्तों की भीड़ और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं जन्माष्टमी के मौके पर दुधमनिया का श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास का माहौल ऐसा दिखाई दिया, मानो मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हो रहा हो। भक्त भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन के लिए उत्साह के साथ कतार में खड़े रहे। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

दर्शन व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर इंतजाम किए गए। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शाम 7:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके बाद रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और देर रात तक मंदिर में भक्तों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

Next Post

जिला जेल आलीराजपुर में उल्लासपूर्वक मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

Fri Sep 4 , 2026
आलीराजपुर।  जिला जेल आलीराजपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गायत्री परिवार के श्री संतोष वर्मा, श्री जी.एल. भाटिया एवं श्री भूरसिंह भिड़े द्वारा विधिवत पूजन एवं दीपयज्ञ कराया गया। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता बंदियों को पुरस्कार […]

You May Like