
आलीराजपुर। जिला जेल आलीराजपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। गायत्री परिवार के श्री संतोष वर्मा, श्री जी.एल. भाटिया एवं श्री भूरसिंह भिड़े द्वारा विधिवत पूजन एवं दीपयज्ञ कराया गया।
इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता बंदियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बंदियों ने जेल परिसर को आकर्षक रंगोली से सजाया तथा ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य कर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।कार्यक्रम में जेल अधीक्षक श्री एस.बी. शरण सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
