साइबर अपराध और मेडिकल नशा सबसे बड़ी चुनौती

रीवा। रीवा रेंज के नए डीआईजी हेमंत चौहान ने शनिवार को रीवा पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया. कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद मीडिया से चर्चा की. 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री चौहान ने कहा कि साइबर अपराध और मेडिकल नशा एक चुनौती है. दोनो पर सशक्त कार्यवाही की जायेगी.

साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है इसके लिये लोगो को जागरूक करने का भी काम किया जायेगा ताकि लोग उसका शिकार न हो और मेडिकल नशे को जड़ से खत्म करने के लिये सभी के सहयोग से काम किया जायेगा. जिसमें समाज की भूमिका बहुत जरूरी है. इसके साथ ही पुलिसिंग व्यवस्था बेहतर रहे कानून का पालन हो, अपराधो पर अंकुश लगे इस पर विशेष फोकस रहेगा. साथ ही उन्होने कहा कि थाना प्रभारी सहित अधिकारी सही तरीके से अपने दायित्व का पालन कर रहे है कि नही, थाना पहुंचने वाले फरियादी की शिकायत दर्ज हो यह भी देखा जायेगा. ताकि ऊपर के अधिकारियों तक शिकायते न पहुंचे. डीआईजी श्री चौहान इसके पूर्व दमोह एवं नार्थ भोपाल में पुलिस अधीक्षक रह चुके है और विभिन्न पदो पर भी रहे है. उन्होने बताया कि पदभार ग्रहण करने के साथ तमाम जिलो के एसपी से बात करेगे और बेहतर कानून व्यवस्था हो, इसके लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा.

Next Post

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ वनडे विश्व कप की तैयारियों का आग़ाज करेगा भारत

Sat Sep 13 , 2025
न्यू चंडीगढ़, 13 सितम्बर (वार्ता) 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में शुरू होने वाले महिला वनडे विश्व कप से पहले भारत रविवार को न्यू चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आग़ाज करेगा। पहले दोनों मुकाबले न्यू चंडीगढ़ में ही खेले जाने हैं जबकि सीरीज […]

You May Like