पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 25 अप्रैल (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.68 प्रतिशत उबलकर 63.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.91 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62

मुंबई …………………104.21…………….92.15

चेन्नई………………….100.75…………….92.34

कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

प्रमुख मुद्राओं में गिरावट

Fri Apr 25 , 2025
मुंबई, 25 अप्रैल (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं में आज गिरावट का रुख रहा। थॉमस कुक की ओर से जारी सांकेतिक मुद्रा दरें और ट्रैवलर्स चेक खरीद और बिक्री की दरें इस प्रकार हैं : मुद्राएं……………….क्रय……………….विक्रय यूएई दिरहम………… 21.09………. 24.64 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर….49.68………..57.50 बांग्लादेश टका………………………….0.76 बहरीन दीनार………..209.97………241.06 कनाडाई डॉलर……….55.87……….65.08 स्विस फ्रैंक……………..93.18………109.53 […]

You May Like