
परासिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने 30 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल 2025 में कुल 64 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेल एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है जहाँ दुनिया भर के पुलिस और अग्निशमन कर्मी विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस वर्ष, 70 से अधिक देशों के 1हजार से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
औद्योगिक सुरक्षा बल टीम ने 6 स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रत्येक खिलाड़ी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अदम्य साहस, शक्ति और टीम वर्क का परिचय दिया।
इंनकी सफलता ने भारत को 560 पदकों के साथ समग्र पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहने में मदद की।
