शिवपुरी: पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए एम.पी.टास पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 के छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है।
जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और आईटीआई में पढ़ रहे पिछड़ा वर्ग के जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक एम.पी.टास पोर्टल पर छात्रवृत्ति का आवेदन नहीं भरा है, वे 31 अगस्त 2026 से पहले अनिवार्य रूप से आवेदन भर दें। जिले की समस्त महाविद्यालयीन संस्थाओं से भी अनुरोध है कि वे अपनी संस्था में पढ़ रहे पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को इस बारे में सूचित करें और समय रहते उनके आवेदन भरवाना सुनिश्चित करें।
