सब्जी एवं गल्ला मण्डी मार्ग से ननि ने हटाया अतिक्रमण

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित सब्जी मंडी एवं गल्ला मंडी के आसपास बीच सड़क पर लंबे समय से दुकानें और ठेले लगाकर किए गए अतिक्रमण को लेकर ननि प्रशासन ने आज बुधवार की सुबह सख्त कार्रवाई की।

लगातार कई दिनों से आम जनता द्वारा यातायात बाधित होने और आवागमन में परेशानी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सड़क से अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगे फल एवं सब्जी के ठेलों को हटाया गया तथा संबंधित दुकानदारों को सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया गया, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। ननि अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट समझाइश दी कि निर्धारित स्थान पर ही दुकानें लगाई जाएं और सड़क पर अतिक्रमण न करें। जानकारी के अनुसार ननि प्रशासन द्वारा पहले भी कई बार इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन समझाइश के बावजूद कुछ दुकानदार पुन: सड़क पर ठेले और दुकानें लगाना शुरू कर देते हैं। मौके पर ननि उपायुक्त आरपी बैस सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

श्रम नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें: गौरव

Wed Apr 15 , 2026
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में शून्य […]

You May Like