सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराकर बनाई रील, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

इंदौर. शहर में हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने का चलन अब युवाओं को सलाखों के पीछे पहुंचा रहा है. ताजा मामला इंस्टाग्राम पर वायरल हुई एक रील से जुड़ा है, जिसमें एक युवक पिस्टल लहराते हुए नजर आया. रील वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और युवक को दबोच लिया.

क्राइम ब्रांच को कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आ रहा था, जिसमें एक किशोर उम्र युवक पिस्टल के साथ पोज देता दिख रहा था. वीडियो की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया और आरोपी की पहचान 19 वर्षीय फरहान उर्फ चीना पिता अफजल खान निवासी चंदन नगर के रूप में की. क्राइम ब्रांच की टीम ने फरहान को द्वारकापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया और कार्रवाई के लिए द्वारकापुरी थाने के सुपुर्द कर दिया. थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से वायरल वीडियो में प्रयुक्त पिस्टल भी जब्त कर ली है. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह हथियार कहां से लाया था और उसका आपराधिक रिकार्ड तो नहीं है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने सिर्फ रील बनाने के मकसद से वीडियो शूट किया था, लेकिन यह भी देखा जा रहा है कि उसके संबंध आपराधिक प्रवृत्ति के किसी गिरोह से तो नहीं हैं.

शहर में बढ़ रहा हथियारों के साथ रील का चलन

क्राईम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि यह इकलौता मामला नहीं है. हाल के दिनों में कई युवक सोशल मीडिया पर खुद को ‘डॉन’ या ‘गैंगस्टर’ दिखाने की होड़ में तलवार, चाकू और पिस्टल के साथ रील बनाकर वायरल कर रहे हैं. कुछ तो केक काटने जैसे आयोजनों में भी हथियारों का इस्तेमाल कर उसका वीडियो अपलोड कर रहे हैं. ऐसे मामलों में अब तक कई युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है. डीसीपी क्राईम राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि हथियारों के साथ रील बनाना न केवल गैरकानूनी है बल्कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसे मामलों में बिना किसी ढील के कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

विधानसभा में गूंजेगा मंडला स्मार्ट मीटर का मुद्दा

Wed Jul 16 , 2025
मंडला। मंडला में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने विधानसभा में सवाल उठाया है। 28 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में विधायक ने तारांकित प्रश्न लगाकर सरकार से पूछा है कि स्मार्ट मीटर का उद्देश्य क्या है? जब हाल ही में […]

You May Like