जबलपुर : गोहलपुर थाना अंतर्गत कुदवारी चौराहे मेें एक युवक अचानक बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक फैयाज खान 51 वर्ष निवासी आजाद नगर सूपताल गढ़ा ने सूचना दी कि पुट्टी पुताई का काम करता है.
शाम लगभग 4-30 बजे उसका छोटा भाई नियाज खान 35 वर्ष कुदवारी चौराहे के पास मोटर सायकल से गिर गया और बेहोशी हालत हो गया। जिसे उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया जहां से मेडिकल कॉलेज में भर्र्ती कराया गया था जिसकी दौरान उपचार के सुबह लगभग 6-40 बजे मौत हो गई ।
