मोटर चोरी गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

भैरूंदा। गोपालपुर क्षेत्र में किसानों की मोटर चोरी से जुड़ी वारदातों पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 4 चोरों सहित चोरी का माल खरीदने वाले 2 कबाडिय़ों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटर, केबल और बाइक बरामद की हैं. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सुनील उर्फ काटरु, राजू उर्फ राजेन्द्र, सूरज और पतिराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की. आरोपियों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मोटर और केबल चोरी करना स्वीकार किया. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 4 ओपनवेल मोटर और 1 सबमर्सिबल पंप बरामद किया. साथ ही आरोपी सूरज से घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई. पूछताछ में सामने आया कि चोरी का केबल अनिल निमोरे और विकास जाटव नामक कबाडिय़ों को बेचा जाता था. पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर उनके पास से तांबे का वायर बरामद किया. इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 1 लाख 40 हजार रुपए का सामान बरामद किया है. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया.

Next Post

कचरा बीनने के बहाने रैकी, फिर उड़ाया 65 लाख का माल

Tue Mar 24 , 2026
भैरूंदा। क्षेत्र के ग्राम नंदगांव में हुई 65 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. इस वारदात में बदमाशों ने कचरा बीनने के बहाने पहले घरों की रेकी की और फिर मौका मिलते ही चोरी को अंजाम दिया. खास बात यह रही कि चोरी के दौरान पुरुष […]

You May Like