मनासा में आंधी-तूफान का कहर, सिनेफ्लेक्स का कांच एलिवेशन गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त

मनासा। रामपुरा रोड पर शाम को आए तेज आंधी-तूफान के कारण भारी नुकसान की खबर सामने आई है। यहां स्थित रत्ना सिनेफ्लेक्स का कांच एलिवेशन तेज हवाओं की वजह से टूटकर नीचे गिर गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना में 2 से 3 दोपहिया वाहन भी मलबे के नीचे दब गए, वहीं पास में लगा एसबीआई बैंक का बोर्ड भी तेज हवा के कारण टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया।

Next Post

हेलमेट अनिवार्यता अभियान: एसपी ने जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Mon May 4 , 2026
सीधी। प्रदेश स्तर पर दोपहिया वाहन चालकों हेतु हेलमेट धारण की अनिवार्यता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा दिनांक 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सीधी में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त […]

You May Like