इंदौर: शहर में फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण कार्यों को लेकर आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में महापौर ने सभी निर्माण एजेंसियों को बारिश में निर्माण स्थलों पर बेरिकेटिंग करने और सर्विस रोड का निर्माण करने के निर्देश दिए. साथ ही अधिकारियों से समय पर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएं.आज सिटी बस ऑफिस में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में फ्लाईओवर निर्माण करने वाले विभागों की समीक्षा बैठक ली.
बैठक में अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहे विभागों के अधिकारी ने वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहा, देवास नाका, मुसाखेड़ी और रेतमंडी में ब्रिज निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कहा कि मुसाखेड़ी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य वर्ष 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में निर्माण स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और यातायात के लिए सर्विस रोड का निर्माण प्राथमिकता से करें.
