इंदौर में 8 करोड़ के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण, जनता को समर्पित

इंदौर:प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्षों के शासन की प्रेरणा से इंदौर नगर निगम ने विधानसभा एक के वार्ड 6 में 13 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में 7.98 करोड़ रुपये लागत के कार्य जनता को समर्पित किए गए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद संध्या यादव ने की. कार्यों में सीसी रोड, सीवरेज, नाली, गार्डन और पेयजल व्यवस्थाएं शामिल हैं. यह योजनाएं जनता की सुविधाओं को बढ़ाने और जीवन को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.

Next Post

मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां ऐतिहासिक

Thu Jun 12 , 2025
इंदौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत अद्भुत भारत की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. इंदौर भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि […]

You May Like