नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुराडी विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार चुनाव लड़ेंगे।
जदयू ने गुरुवार को यहां बताया कि पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ेंगे और जदयू का चुनाव चिह्न “ तीर” होगा।
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के लिये जदयू और भारतीय जनता पार्टी में तालमेल हुआ है। इसमें एक सीट जदयू को मिली है।
