महू-मानपुर रोड पर हादसा, तेज बारिश और आंधी बना कारण
इंदौर:महू से मानपुर के बीच तेज बारिश और हवा के दौरान एक बड़ा पेड़ चलती कार पर गिर गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा देर रात बिचौली के पास का बताया जा रहा है कार नम्बर एमपी 68 सी 3671 में चालक समेत 5 से 6 लोग सवार थे, उस पर एक पेड़ अचानक भरभरा कर गिर गया.
हादसे में कार चालक राहुल पिता मुरलीधर को सबसे ज्यादा चोटें आईं.
तेज टक्कर से कार की छत दब गई और स्टेयरिंग के बीच वह बुरी तरह फंस गया. वहीं कार में सवार सपना पति मुकेश और दिव्या पति राजेश को भी गंभीर चोटें आई हैं. अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं. सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल मानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों गंभीर घायलों को एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया है, यहां पर घायलों का इलाज किया जा रह है
