
देवसर। देवसर क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि देवसर मुख्य बाजार सहित आसपास के गांवों में बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए कई लोग बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री, पंजीकरण और आवश्यक अनुमति के क्लीनिक संचालित कर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कथित चिकित्सक सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर रोगों तक का उपचार करने का दावा करते हैं।
