सिलेंडर की होटल व रेस्टोरेंट में हुई जांच

सतना:कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार को घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यवसायिक कार्यों में दुरुपयोग की रोकथाम हेतु एल०आर० जांगड़े अनुभागीय अधिकारी(राजस्व) अनुभाग रघुराजनगर जिला सतना निर्देशन व उपस्थिति में विवेक सिंह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जिला सतना, बृजेश पाण्डेय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जिला सतना (खाद्य विभाग), आशीष शुक्ला पटवारी, जावेद खान पटवारी द्वारा संयुक्तरूप से मेसर्स दीपांशी स्वीट्स, मेसर्स होटल स्पार्क इन, मेसर्स गेमिंग जोन कैफ़े, मेसर्स सन फ़ूड(द येलो चिली) पन्ना रोड सतना में जांच/निरीक्षण की कार्यवाही की गई।

निरीक्षण की कार्यवाही में मेसर्स होटल स्पार्क इन, मेसर्स गेमिंग जोन कैफ़े एवं मेसर्स सन फ़ूड(द येलो चिली) पन्ना रोड सतना में व्यावसायिक सिलेण्डरों का उपयोग किया जाना पाया गया जबकि मेसर्स दीपांशी स्वीट्स में व्यावसायिक सिलेण्डरों के अलावा 14.2kg का 01नग घरेलू गैस सिलेंडर का होटल/प्रतिष्ठान में व्यवसायिक उपयोग करना पाया गया एवं जाँच समय गैस कनेक्शन से संबंधित वैध कागजात/दस्तावेज प्रस्तुत न करने का कृत्य द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन होने पर प्रतिष्ठान/होटल के संचालक श्री अवधेश शिवहरे से क्षमता 14.2 किलोग्राम का 01 नग आंशिक भरा हुआ घरेलू गैस सिलेण्डर जिसकी अनुमानित कीमत रूपये 2200/- का जप्तीनामा पत्रक अनुसार जप्त कर ज्योति इंडेन गैस एजेंसी जिला सतना के प्रबंधक/संचालक को सुपुर्दगी में दिया गया है।

Next Post

दिल्ली में यात्री बस पलटने से दो लोगों की मौत, 23 घायल

Wed Mar 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक स्लीपर पर्यटक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गयी एवं 23 घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात एक बजकर पांच मिनट पर […]

You May Like