
भोपाल। इसी शिक्षा सत्र से खजुराहो में केंद्रीय विद्यालय शुरू हो रहा है। जिसमें 10 जुलाई तक एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का आभार जताया है।
शर्मा ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने व छात्रों के उज्जवल भविष्य में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
