प्रभावितों की मांगें जायज, प्रशासन गंभीरता से करें निराकरण: कमलेश्वर

चितरंगी । चितरंगी ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना से प्रभावित ग्राम झोंखो के भू-स्वामियों का मुआवजा, परिसंपत्तियों के मूल्यांकन, विस्थापन एवं रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है। रविवार को पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल धरना स्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कमलेश्वर पटेल ने कहा कि प्रभावितों द्वारा उठाई जा रही मांगें जायज हैं। जिन परिवारों की भूमि और परिसंपत्तियां रेल परियोजना से प्रभावित हुई हैं, उनके मामलों की जांच कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार मुआवजा एवं अन्य लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले का गंभीरता से परीक्षण कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने की बात कही। वहीं धरना दे रहे ग्रामीणों के अनुसार रेल लाइन के लिए कृषि भूमि के अधिग्रहण के दौरान मौके पर मौजूद मकान, कुएं, पेड़-पौधे, बोर सहित अन्य परिसंपत्तियों का संयुक्त टीम द्वारा सर्वे एवं मूल्यांकन किया गया था। ग्रामीणों का दावा है कि 311 मकानों एवं परिसंपत्तियों का मापन किया गया, लेकिन बाद में केवल 26 मकानों को अवार्ड में शामिल किया गया। शेष 285 मकान एवं परिसंपत्तियां अब तक अवार्ड से बाहर हैं।

प्रभावितो को अवार्ड में शामिल किया जाए

प्रभावितों की मांग है कि छूटी हुई परिसंपत्तियों का दोबारा मौके पर सत्यापन कराकर पात्र मामलों को नियमानुसार अवार्ड में शामिल किया जाए। इधर ग्रामीणों ने वर्ष 2017 से 2026 तक हुए भू-अर्जन का वास्तविक एलाइनमेंट से मिलान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि दस्तावेजों में दर्ज रकबे की तुलना में मौके पर अधिक भूमि प्रभावित हुई है तो पुन: सीमांकन कराया जाए और अतिरिक्त रकबे का नियमानुसार भू-अर्जन कर मुआवजा दिया जाए। इस दौरान धरने में आयोजक नारायण साहू, सत्यालाल साहू, सतलाल साहू, लल्लू साहू, रामप्रसाद साहू, रामदरश साहू, मूना बैगा, रमेश साहू, सोमनाथ साहू सहित अन्य प्रभावित भू-स्वामी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

सरई एयरटेल टावर से 24 बैटरियां चोरी

Sun Oct 4 , 2026
सिंगरौली । जिले के सरई कस्बे में एयरटेल कंपनी के टावर से 24 नग बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। टावर सरई बाजार से लगे व्यवहार न्यायालय के पीछे स्थित है। घटना की […]

You May Like