रेलवे का बड़ा बदलाव: अब 24 घंटे पहले जारी होगा वेटिंग लिस्ट का चार्ट 

ग्वालियर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेटिंग लिस्ट से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से लगभग 24 घंटे पहले ही आरक्षित टिकटों की स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों को समय रहते यात्रा की वैकल्पिक योजना बनाने में आसानी होगी।

फिलहाल यह व्यवस्था बीकानेर मंडल की एक ट्रेन पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू की गई है। यदि परिणाम सकारात्मक रहते हैं, तो इसे जल्द ही झांसी मंडल जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले रूट्स पर भी लागू किया जा सकता है।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से न केवल यात्रियों को अंतिम क्षण की असमंजसता से राहत मिलेगी, बल्कि रेलवे को भी अतिरिक्त कोच या क्लोन ट्रेन चलाने के निर्णय में समय मिलेगा।

गौरतलब है कि वर्तमान व्यवस्था में अंतिम चार्ट ट्रेन के रवाना होने से 2.5 से 4 घंटे पहले जारी होता है, जिससे कई बार यात्रियों को यात्रा की पुष्टि न होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Next Post

NH 719: तेज रफ्तार केंटर ने राहगीर को कुचला, मौत

Wed Jun 11 , 2025
भिंड। नेशनल हाइवे 719 पर गोहद चौराहा के पास एक तेज रफ्तार केंटर ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर चोट आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गोहद चौराहा पुलिस ने शव को […]

You May Like