NH 719: तेज रफ्तार केंटर ने राहगीर को कुचला, मौत

भिंड। नेशनल हाइवे 719 पर गोहद चौराहा के पास एक तेज रफ्तार केंटर ने सड़क पर पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर चोट आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गोहद चौराहा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए प्रकरण दर्ज किया है। ग्वालियर-इटावा एनएच पर महिंद्रा एजेंसी के पास गोहद के वार्ड 11 निवासी पप्पन खां पैदल जा रहा था। तभी तेज रफ्तार में आ रहे केंटर ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पप्पन खां को टक्कर मार दी। हादसे में पप्पन को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस से घायल को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने जांच कर पप्पन को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

केंद्रीय मंत्री सावित्री का किसानों से संवाद, नवोदय विद्यालय एवं उपजेल की मांग

Wed Jun 11 , 2025
  कुक्षी। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री धार महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर के आज बुधवार को अलीराजपुर जाते समय अल्प प्रवास पर नगर आगमन पर भाजपाइयो नें स्वागत करते हुए कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में नवीन नवोदय विद्यालय की सौगात प्रदान करने एवं कानून दृष्टि से उप जेल की […]

You May Like

मनोरंजन