
कुक्षी। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री धार महू लोकसभा सांसद सावित्री ठाकुर के आज बुधवार को अलीराजपुर जाते समय अल्प प्रवास पर नगर आगमन पर भाजपाइयो नें स्वागत करते हुए कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में नवीन नवोदय विद्यालय की सौगात प्रदान करने एवं कानून दृष्टि से उप जेल की स्वीकृति दिलवाने की मांग करते हुए नगर परिषद पार्षद एवं निर्माण समिति के सभापति संजय सीरवी ने जिलाध्यक्ष चंचल पाटिदार एवं भाजपा के प्रतिनिधि मंडल नें ज्ञापन सौपा।सर्किट हाउस पर मंत्री सावत्री ठाकुर नें क्षेत्र के किसानों से आत्मीय संवाद भी किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान हेतु ठोस आश्वासन भी दिए।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश धाड़ीवाल,मोहन चौपड़िया,जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार,नगर मंडल अध्यक्ष युवराज सेप्टा,जयदीप गुंजाल,जिमी जैन,हर्षित मुकाती,भाजपा महिला नेत्री रेखा जैन,कविता भावसारमाधुरी मेहता आदि के साथ क्षेत्र के भाजपाई मौजूद थे।उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता नें दी।
