
रतलाम। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज शहर में रहेंगे। श्री पटवारी संविधान बचाओ यात्रा के संदर्भ में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया है। 17 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी रतलाम प्रवास आ रहे हैं। श्री पटवारी संविधान बचाओ यात्रा के संदर्भ में ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। जिला शहर कांगे्रस अध्यक्ष श्री कटारिया ने बताया कि कांग्रेस द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली अंबेडकर नगर (महू) में संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 27 जनवरी को होने वाली इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडक़े के सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगेे। महू से शुरू होने वाली संविधान बचाओ यात्रा देश भर में घर-घर तक पहुंचेगी। बैठक में संगठन जिला प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल भी उपस्थित रहेंगे। कटारियों ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उपसिथत रहने की अपील की।
