किशनगढ़ के पास अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, दमोह की महिला की मौत, 6 घायल जिला अस्पताल में भर्ती 

छतरपुर। छतरपुर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सभी घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमोह की रहने वाली थी मृतका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान लछीया अहिरवार के रूप में हुई है, जो दमोह जिले की निवासी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में उपचार जारी

घायल धनीराम अहिरवार ने जिला अस्पताल में बताया कि घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुँची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल छतरपुर पहुँचाया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सिविल सेवा दिवस पर जनसंपर्क विभाग सम्मानित, आईगॉट कर्मयोगी में देश में तीसरा स्थान

Tue Apr 21 , 2026
भोपाल। सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने जनसंपर्क विभाग को सम्मानित किया। विभाग को यह सम्मान साधना सप्ताह के अंतर्गत आईगॉट मिशन कर्मयोगी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में तृतीय स्थान हासिल करने पर प्रदान किया गया। […]

You May Like

मनोरंजन