
मुलताई। नगर के व्यवहार न्यायालय में शनिवार महिला दिवस के अवसर पर अधिवक्ता संघ मुलताई द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमे अधिवक्ता संघ की महिला अधिवक्ता अल्का पटेल, मीणा अतुलकर, मीना डांगे, सुधा ताई, अनिता उच्चसरे, मीना पवार, प्रिया गीद एवं अन्य महिला अधिवक्ता के अलावा न्यायालय में कार्यरत महिला कर्मचारी तथा पुलिस थाना मुलताई में पदस्थ एसआई मोनिका पटले एवं अन्य पुलिस महिला आरक्षक का सम्मान किया गया । इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सी.एस. चंदेल,अधिवक्ता ,कल्लू सिंह रघुवंशी, प्रवीण माने, प्रमोद कोसे, सुनील बिहारिया, महेश राठौर, कैलाश पवार, श्याम सिंह रघुवंशी, राजेन्द्र रघुवंशी एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
